फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case filed against four for molesting a woman

Rampur News: महिला से छेड़खानी करने पर चार पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four for molesting a woman
केमरी। विधवा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने बेटे के साथ घर पर अकेली रहती है। गांव का ही एक युवक उसपर गलत निगाह रखता है। 17 अगस्त को युवक घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। बेटे के जागने पर युवक धमकी देते हुए भाग गया। सुबह उसने मामले की जानकारी अपने जीजा को दी और शिकायत करने युवक के घर पहुंची।
वहां मौजूद अन्य लोगों ने गालीगलौज कर वहां से भगा दिया। रात करीब नौ बजे आरोपी युवक अपने साथियों के साथ उसके घर आया और कहीं शिकायत करने पर और उसको व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगे। जीजा के विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलने पर पुलिस ने किशोर, वीर सिंह, चंद्रवती व सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed