फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case filed against five including the son of District President of RSS and Municipality President

Rampur News: भाकिसं के जिलाध्यक्ष व पालिका अध्यक्ष के बेटे सहित पांच पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five including the son of District President of RSS and Municipality President
रामपुर। नगर पालिका परिषद मिलक की ओर से साप्ताहिक बाजार में पक्की दुकानों का निर्माण कराने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बोर्ड बैठक में सभासदों द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद दुकानों का पक्का निर्माण कराया जा रहा है। भारतीय किसान संघ इसका विरोध कर रहा है, मामले में विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने बताया कि नगर निवासी सब्जी विक्रेता एवं फड़ विक्रेता भाकिसं के जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर इसका विरोध कर रहे हैं। उच्च न्यायालय द्वारा नगर पालिका के पक्ष में दुकान निर्माण करने के लिए आदेश भी पारित हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष लोगों को भड़काने एवं निर्माण कार्य रुकवाने के संबंध में कार्य कर रहे हैं। मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर पब्लिक को भड़काने का काम कर रहे हैं। जिससे समाज में मेरी छवि धूमिल हो रही है। जिसमें आदेश शंखधार के साथ नगर निवासी भारत कुमार उनके साथ मिलकर मेरी आलोचना समाज में कर रहे हैं।
विज्ञापन

दीक्षा गंगवार ने बताया कि कुछ सब्जी विक्रेता एवं फड़ विक्रेता दुकानों को रोकने के संबंध में उच्च न्यायालय की शरण में चले गए थे, परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। हाईकोर्ट के आदेश अनुसार नगर पालिका परिषद द्वारा साप्ताहिक बाजार में पक्की दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आदेश शंखधार और भरत कुमार व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष भारत कुमार ने भी कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दीक्षा गंगवार के बेटे पारस गंगवार ने उन्हें फोन पर धमकी दी है कि वह उन्हें जान से मार देंगे। कहा कि सारी कॉल डिटेल उनके पास हैं।

कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार की तहरीर पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार एवं भारत सिंह तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं भारत सिंह की तहरीर के आधार पर दीक्षा गंगवार के बेटे पारस गंगवार पर भी मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed