फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car rider dies due to DCM collision

डीसीएम की टक्कर से कार सवार कारोबारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Car rider dies due to DCM collision
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक डीसीएम ने को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के बिलासपुर गेट निवासी वसीम (30) बेकरी कारोबारी थे। सोमवार को वसीम अपने साले मोहम्मद आसिक के साथ किसी काम से दिल्ली गए थे। देर रात दोनों कार से वापस घर आ रहे थे। इस दौरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आश्रम पद्धिति रोड़ पर रामपुर की ओर से आई एक डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। जिससे वसीम की मौके पर ही मौत हो र्गइ, जबकि मोहम्मद आसिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। लोगों ने बताया कि कार में करीब चार लाख रुपये निकले थे। इस मामले में सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया की कार में सामान और रुपये निकले थे। जिनको परिजनों को दे दिया गया है। डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया हैं। वसीम के भाई नसीम की तहरीर पर डीसीएम के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत, बेटा घायल
स्वार। देहरादून-बरेली फोरलेन मार्ग पर डंपर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई, हादसे में उसका बेटा घायल हो गया। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा मंगलवार की सुबह 9 बजे हुआ। बताया जाता है कि उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी खलील (45) और उसका पुत्र जुनैद पट्टीकला गांव से दूध लेकर हल्द्वानी जा रहा था। पिकअप फोरलेन मार्ग से जगन्नाथपुर मोड़ पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए और पिकअप पलट कर खाई में में गिर गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। घायल पिता-पुत्र को पिकअप से निकाला गया। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चालक खलील की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सुल्तानपुर पट्टी पुलिस ने शव कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर अस्पताल भेजा है। उधर, डंपर पुलिस ने कब्जे में लिया है। उसका चालक हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed