फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car collided with another vehicle in Rampur, two friends from Bareilly died

दो दोस्तों का आखिरी सफर: रामपुर में कार को दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बरेली निवासियों ने तोड़ा दम... मचा कोहराम

Fri, 28 Feb 2025 11:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 11:41 AM IST
सार

रामपुर के धमोरा फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Car collided with another vehicle in Rampur, two friends from Bareilly died
रामपुर में कार हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली से बरेली लौट रही कार को अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरेली के आलमगिरी गंज निवासी शोभित गोयल अपने दोस्त शोभित सक्सेना के साथ दिल्ली से दवा लेकर लौट रहे थे।

विज्ञापन


धमोरा फ्लाईओवर के पास उनकी कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन बरेली से रामपुर जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बेटे की शादी का कार्ड देकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत
शाहबाद में बेटे की शादी का कार्ड देकर घर लौट रहे बाइक सवार बरेली के मीरगंज निवासी राजेंद्र (50) की हादसे में मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा राजेंद्र का तहेरा भाई रामबहादुर को भी चोटें आई है। बाइक सवार की मौत से घर में चल रही शादी की तैयारी मातम में बदल गई।

बरेली के मीरगंज के मोहल्ला ललितपुरी निवासी राजेंद्र के बेटे अजय की छह मार्च को शादी होनी है। वह बेटी की शादी का कार्ड देने बाइक से बदायूं के आसफपुर क्षेत्र में गए थे। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे राजेंद्र बाइक से अपने तहेरे भाई रामबहादुर के साथ आसफपुर से लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय शाहबाद के मंडी के पास स्थित पुराने पिक्चर हाल के सामने डंपर व टाटा मैजिक से ओवरटेक करते समय बाइक असंतुलित हो गई। जिससे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इस बीच सड़क के ऊपर गिरे राजेंद्र के ऊपर से डंपर का पिछला पहिया उतर गया।

जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि रामबहादुर भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed