फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Canter rams into parked truck from behind, driver dies

Rampur News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कैंटर, चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Canter rams into parked truck from behind, driver dies
रामपुर। लोहा गांव के समीप हाईवे किनारे लकड़ियों से भरे खड़े ट्रक में पीछे से कैंटर घुस गया। हादसे में कैंटर चालक थाना गंज के मोहल्ला कोतवालन आम वाली मस्जिद निवासी 55 वर्षीय नासिर खां की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रविवार तड़के चार बजे बरेली दिशा से आ रहा कैंटर लोहा गांव के पास हाईवे किनारे लकड़ियों से भरे ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक नासिर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल नंबर पर उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कुछ ही देर परिजन घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कैंटर चालक के बहनोई थाना गंज निवासी अस्मत अली खां ने बताया कि नासिर लखनऊ से कैंटर लेकर हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में ही हादसा हो गया। कहा कि परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर थी। अब परिवार के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी रुबीना बेगम और आठ वर्षीय पुत्र नमिजमान को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed