{"_id":"5e91f36b8ebc3e72c16a97ce","slug":"canstable-checked-dm-rampur-news-mbd3458675117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: लॉकडाउन में बाइक से घूम रहे थे डीएम, सिपाही ने लगाई डांट, मिली शाबाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: लॉकडाउन में बाइक से घूम रहे थे डीएम, सिपाही ने लगाई डांट, मिली शाबाशी
Sun, 12 Apr 2020 12:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल को पुरस्कृत करते जिलाधिकारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह शुक्रवार रात लॉकडाउन की हकीकत परखने बाइक पर हेलमेट लगाकर निकलते थे। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि पूरे जिले में वह घटना चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन
मुंह पर मास्क और सिर पर हेलमेट पहनकर रात के समय जिलाधिकारी अकेले ही अपनी बाइक से निकल पड़े। ऐसे में नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी भी उन्हें नहीं पहचान पाए। उन्होंने आसानी से शहर के कई नाके पार कर लिए। रास्ते में उन्हें किसी ने नहीं रोका, लेकिन एलआईसी तिराहे पर तैनात एक सिपाही ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
सिपाही ने उन्हें रास्ते में ही रोककर लॉकडाउन के दौरान बाहर घूमने के लिए डांट लगा दी। जिलाधिकारी ने सिपाही को उनकी सख्ती के लिए शाबाशी दी और पुरस्कार के तौर पर 500 रुपये दिए।
विज्ञापन
मालूम हो कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस ने शहर में जगह-जगह नाके लगाए हैं। हर चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात है। पुलिस अपनी ड्यूटी कितनी मुस्तैदी से कर रही है, इसकी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शुक्रवार रात बाइक पर निकले थे।
शहर के पांच छह नाके पर उन्हें किसी ने रोका ही नहीं। ज्वालानगर में लगाए गए नाके पर वह खुद पुलिस कर्मियों के पास गए, लेकिन उन्होंने जाने दिया। एलआईसी तिराहे पर उनको एक पुलिस कर्मी ने रोक लिया और कड़ाई से लॉकडाउन में निकलने की वजह पूछने लगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि नौकरी करता हूं तो सिपाही ने कहा कि पास दिखाइए। इसके बाद जिलाधिकारी ने बिना कुछ कहे अपनी पहचान बताए बिना वापस लौट आए। बाद में जब उन्होंने औचक निरीक्षण की जानकारी दी तो सिपाही भी चौंक गए।
जिलाधिकारी ने सिपाही को कार्यालय बुलाकर शाबाशी दी और 500 रुपये देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे, ऐसे ही मुस्तैदी से सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहें। जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो भी स्थिति आई है उससे एसपी के अवगत करा दिया गया है।
कल देर रात मोटरसाइकिल से रियलिटी चेक करने के लिए शहर के विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान एलआईसी चौराहे पर कांस्टेबल मोहित ने रोका तथा पूछताछ करते हुए घर से बाहर निकलने के कारण के बारे में भी पूछताछ की, बिना अपनी पहचान बताएं वापस आ गए pic.twitter.com/u4wSS2TF4I
— DM Rampur (@DeoRampur) April 11, 2020