फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   candel march for pulwama martyr by nps employee in rampur

पुलवामा के शहीदों को कैंडल मार्च कर दी श्रद्धांजलि

Tue, 16 Feb 2021 12:26 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
candel march for pulwama martyr by nps employee in rampur
रामपुर में कैंडल मार्च निकालते एनपीएस कर्मचारी। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने पुलवामा में हुए बीएसएफ के शहीदों के सम्मान में रविवार देर शाम को कैंडल मार्च निकाला। कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर मिनी सचिवालय से एसडीएम कार्यालय तक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एनपीएस के कर्मचारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

संघ के जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा कि यह विषय राष्ट्र के सम्मान से जुड़ा है। इसी कड़ी में 2019 से लगातार एनपीएस कर्मचारियों ने इस वर्ष भी कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और शहीदों के परिजनों के त्याग को चिरकाल तक याद रखा जाएगा। वहीं, उत्तराखंड में आई बाढ़ में रामपुर के युवाओं के लापता होने पर भी गहरा दुख प्रकट किया गया।
विज्ञापन

महासंघ ने हिमाचल सरकार से परिवारों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जो पुलवामा में बीएसएफ के जवान शहीद हुए थे, उनके परिवार पेंशन सुविधा से वंचित हैं। सरकार शहीद हुए जवानों के आश्रितों को पेंशन लाभ के अंतर्गत लाएं, तभी उनके बलिदानों को सम्मान मिलेगा और अन्य जवानों का भी हौसला बढ़ेगा। पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को अभी तक न तो पेंशन के दायरे के अंतर्गत लाया गया है और न ही शहीदों की श्रेणी के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को इस पर सहानुभूति पूर्वक गहनता से विचार करके उन्हें यह सभी लाभ प्रदान करने चाहिए। इस अवसर पर संघ के रामपुर अध्यक्ष कमल शर्मा ने भी अपने विचार रखते। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सत्तासीन लोग देशभक्ति की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, दूसरी तरफ जवान के परिवारजन मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इस मौके पर पवन कुमार, कनक हस्टा, योगेश गुप्ता, मोहिंद्र कनैन, आदर्श शर्मा, बलजीत कायथ, दिव्या दत्त शर्मा, रमन शर्मा, कश्मीरी लाल, सोनू, गीता चौहान और रक्षा देवी सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed