Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Canals run dry... farmers left longing for water for irrigation

Rampur News: नहरों का गला सूखा...सिंचाई के लिए पानी को तरसे किसान

Sat, 28 Nov 2026 11:07 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 28 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Canals run dry... farmers left longing for water for irrigation
रामपुर। गेहूं और मटर की बोआई के 15 दिन बीतने के बाद भी जिले की अधिकतर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब नहरों और रजवाहों का गला खुद सूखने लगा है और धूल उड़ रही है। किसान महंगा डीजल खरीदकर फसलों की सिंचाई करने के लिए मजबूर हैं। जो किसान महंगाई की वजह से डीजल खरीदकर फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, उनकी फसलें झुलसने लगी हैं। सिंचाई विभाग ने चार से पांच दिसंबर तक नहरों में पानी छोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में सिंचाई के लिए 84 नहरें हैं लेकिन फिलहाल अधिकतर नहरें सूखी पड़ी हैं। ऐसे में गेहूं की फसल की सिंचाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि बोआई के बाद फसल को समय पर पानी मिलना जरूरी है। नहरों में पानी उपलब्ध होने से सिंचाई का खर्च कम रहता है, लेकिन पानी नहीं मिलने से इंजन चलाकर सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे डीजल और अन्य खर्च बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि हर साल नहरों में समय से पानी छोड़ा जाए तो उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले नहरों की सफाई कराई जा रही है। जल्द ही पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
नहरों में पानी छोड़ने से पहले सफाई का काम कराया जा रहा है। विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं, ताकि पानी छोड़े जाने के बाद किसानों को सिंचाई में किसी तरह की परेशानी न हो। चार से पांच दिसंबर तक नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। - नवीन कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल से टूटा है बहल्ला नदी का हेड, सूखे पड़े हैं दोनों रजवाहे
टांडा। रामनगर से निकलने वाली बहल्ला नदी का पानी पिछले चार साल से दो दर्जन से अधिक गांवों तक नहीं पहुंच रहा है। रजपुरा टांडा में नदी को दो हिस्सों में बांटने के लिए बनाया गया हेड टूटने के बाद से टांडा और लांबाखेड़ा रजवाहों में पानी की आपूर्ति बंद है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण दोनों रजवाहे झाड़ियों और गंदगी से पट गए हैं। वहीं, नहरों की जमीन पर धीरे-धीरे अतिक्रमण भी बढ़ता जा रहा है। बहल्ला नदी रजपुरा टांडा के पास दो हिस्सों में बंट जाती है। इसमें एक हिस्सा टांडा रजवाह और दूसरा लांबाखेड़ा रजवाह कहलाता है। दोनों रजवाहों से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता था, लेकिन करीब चार साल पहले रजपुरा टांडा में बना हेड टूट गया। इसके बाद से दोनों रजवाहों में बहल्ला नदी का पानी पहुंचना बंद हो गया। हेड की मरम्मत नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है। पानी न मिलने से गेहूं और मटर की फसल प्रभावित होने की आशंका है।

सिंचाई को तरस रहीं हजारों हेक्टेयर फसलें
स्वार। तहसील क्षेत्र घूघा और नहला नदी से निकलने वाली अधिकांश नहरें सूखी पड़ी हैं। किसी में छह माह तो किसी में एक साल से पानी नहीं आया है। झाड़-झंखाड़ से अटी नहरों के कारण हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचाई से वंचित है। नाहल नदी के डेम और घूघा नदी से निकली मील नहर, रजानगर राजवाह, भोट राजवाह, नाली, डांडी, शंका और लोडा नहर में पानी नहीं है। नवाबनगर से विभाजित ये नहरें नूरपुर, हाशमी नगर, टाह, मटखेड़ा, पिपलिया जट, रजानगर, बमना, बिहारीनगर, मिलक खानम, दर्जीपुरा, इमरताराय, अब्बासनगर कोयली, मिलक ताज खां और भोट तक के खेतों की सिंचाई करती हैं।
वर्जन
नहरों में पानी नहीं आने से किसानों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। फसलों की लागत बढ़ने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। विभाग को जल्द पानी छोड़ना चाहिए। -अहमद जान, किसान, कुम्हरिया कलां
पानी छोड़े जाना तो दूर की बात, नहरों की सफाई नहीं हुई है। झाड़-झंखाड़ हो गए हैं। किसानों को गेहूं की फसलों की सिंचाई के लिए वैकल्पिक संसाधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इससे लागत बढ़ रही है। विभाग को सफाई कराकर पानी छोड़ना चाहिए। -रियासत अली, किसान, बिजड़ा

नहरों में पानी न आने से किसान परेशान
बिलासपुर। क्षेत्र की अधिकांश नहरें इन दिनों सूखी पड़ी हुई हैं। सभी प्रमुख नहरों की साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। नहरों में पानी न होने की वजह से किसानों को गेहूं व मटर की बुवाई करने में दिक्कत हो रही है। किसानों का कहना है कि ऐसे में उन्हें महंगा डीजल फूंककर खेतों का पलेवा करना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत बढ़ गई है।
वर्जन
नहर विभाग को चाहिए कि नहरों की सफाई समय से पहले कराई जाए ताकि उन्हें समय से पानी की उपलब्धता हो सके और किसान अपने खेतों की सिंचाई कर सकें। -हरप्रीत सिंह हैप्पी, किसान, बिलासपुर
नहरों की सफाई गुणवत्ता के साथ होनी चाहिए। विभाग को चाहिए कि नहरों की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को भी हटाया जाए ताकि नहर का पानी हेड से टेल तक पहुंच सके। -रंजीत सिंह, किसान, बिलासपुर
क्षेत्र की तमाम नहरों की सफाई हो चुकी है, कुछ नहरों की सफाई हो रही है। साफ-सफाई के बाद उपलब्धता के आधार पर पानी नहरों में छोड़ा जाएगा। -नंदलाल आर्य, एसडीओ, नहर विभाग

नहर सूखी पड़ी है, जिसके कारण हम लोग खेती की सिंचाई के लिए किराए के ट्यूबवेल से पानी लेकर सिंचाई करते हैं, जिसके कारण फसल भी महंगी पड़ती है। -शुभम चौहान, किसान, ग्राम पर्वतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed