फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   camp of bjp start

प्रशिक्षण शिविर में भाजपाइयों को बताया पार्टी का इतिहास और उपलब्धि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
camp of bjp start
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और उपलब्धि के बारे में बताया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं के समर्पण को ही पार्टी की मजबूती का आधार बताया गया।
विज्ञापन

उत्सव पैलेस में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि व पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी सुभाष भटनागर ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम के प्रभारी ने प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की आवश्यकता एवं पार्टी की नीति की चर्चा करते हुए प्रस्तावना रखी।
विज्ञापन

प्रथम सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने की। इस दौरान पूर्व मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि भले ही भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई, लेकिन इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा है। उन्होंने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में कश्मीर को लेकर हुए संघर्षों के बारे में बताया। कहा कि 1984 के लोकसभा चुनावों में भाजपा सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल कर सकी थी। लेकिन, 2014 में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 282 सीटें जीतीं और इतिहास रच दिया, जबकि 2019 के चुनाव में 303 सीटों पर जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल और उनकी मेहनत, समर्पण और त्याग के कारण देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। अगर आज हम मंत्री हैं, तो कार्यकर्ताओं के समर्पण से हैं। कार्यकर्ता के मान सम्मान को ठेस नहीं पहुंचे, इसका हम सबको ध्यान रखना होगा।

तृतीय सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के इस स्थान और सम्मान को प्राप्त करने में समर्पित लोगों के बलिदान का योगदान है। बैठक में पूर्व एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी, देवकरन गंगवार, सुरेश गंगवार, मोहन लाल सैनी, काशीराम दिवाकर, राजीव मांगलिक, हरीश गंगवार, ऋषभ ठाकुर, मुन्नी देवी गंगवार, नीलम गुप्ता, पारुल अग्रवाल, सुनीता सैनी, सविता सक्सेना, रानी गुप्ता, अमृता रंधावा, पंकज लोधी, भारत भूषण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed