{"_id":"57250b754f1c1b5c0ca925ab","slug":"cal-girl-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कालगर्ल सहित पांच गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कालगर्ल सहित पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 01 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शनिवार को स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित संधू होटल और रेस्टोरेंट में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान मौके से दो युवतियों सहित पंाच लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, कुछ युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को सूचना मिली कि स्वार-बाजपुर मार्ग गांव मानपुर स्थित संधू रेस्टोरेंट पर देह व्यापार चल रहा है। इसपर कोतवाली पुलिस और मसवासी पुलिस सहित एसओ जी टीम ने होटल पर छापामार कार्रवाई की। इससे होटल में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने दो युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। वहीं, एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
होटल में दो युवतियों और पांच युवकों के पकड़े जाने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आलेहसन खां सहित महिला पुलिस भी मौके पर पहुंच गये। पकड़े गये युवक-युवतियों से पूछताछ की। इस दौरान पकड़े गये युवकों ने अपना नाम उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मुस्तफा, मेरठ निवासी नीटू त्यागी, मसवासी के मोहल्ला भूवरा निवासी खान सिंह सैनी बताया है।
विज्ञापन
वहीं, पकड़ी गई युवतियों ने अपने को लखनऊ और मुरादाबाद का बताया है। होटल की तलाशी लेने पर उत्तेजनावर्धक गोलियां, उत्तराखंड से लाई गई बीयर की बोतलें बरामद की गई। पकड़ी गई युवतियों व युवकों को कोतवाली लाया गया। पुलिस की कार्रवाई देख कर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ लग गई।