फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Buying land on bypass becomes expensive

Rampur News: बाईपास पर जमीन खरीदना हुआ महंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Buying land on bypass becomes expensive
रामपुर। रामपुर में नए सर्किल रेट पर प्रशासन ने मुहर लगा दी है। अब नए सर्किल रेट 21 अक्तूबर से लागू हो जाएंगे। तय सर्किल रेट के अनुसार अब रामपुर के ज्वाला नगर, लक्ष्मीनगर, साईं विहार काॅलोनी में जमीन खरीदना और महंगा हो गया है। यहां पर 12 सौ से 15 सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर के रेट बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

जमीन खरीदकर मकान बनाना लगातार महंगा होता जा रहा है। शासन की ओर से जमीनों की खरीद फरोख्त करने के लिए सर्किल रेट तय किए जाते हैं। इन रेट के आधार पर ही जमीन की खरीद फरोख्त हो पाती है। पिछले कई माह से जमीनों के सर्किल रेट को तय करने के लिए सरकारी अमला माथापच्ची कर रहा था, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रशासन की ओर से दस से 15 फीसदी रेटों में वृद्धि की गई है, जिसके चलते अब जिले में अब जमीनों के रेट और बढ़ जाएंगे। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नए सर्किल रेट पर अपनी मुहर लगा दी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह की ओर से नए सर्किल रेट को लेकर सूची जारी कर दी गई है। नए सर्किल रेट 21 अक्तूबर से लागू कर दिए जाएंगे। सर्किल रेट में दस से 15 फीसदी की वृद्धि की गई है। सबसे ज्यादा वृद्धि ज्वाला नगर, साईं विहार, लक्ष्मीनगर, अजीतपुर समेत अन्य नवनिर्मित काॅलोनियों में की गई है।
विज्ञापन


---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने रेट की गई वृद्धि
स्थान वर्तमान रेट नए रेट (वर्ग मीटर में)
अजीतपुर 6,300 7,500
एक्जक्यूटिव काॅलोनी 4,200 5,000
लक्ष्मीनगर 6,500 7,800
ज्वाला नगर 6,300 8,500
आगापुर 5,500 6,300
एकता विहार 18,000 21,000
कैलाश काॅलोनी 25,000 30,000
फ्रैंडस काॅलोनी 25,000 30,000
करीमबाग 25,000 30,000
किला कैंप 22,000 27,000
गायत्रीपुरम 16,000 20,000

-नए सर्किल रेट तय किए जा चुके हैं। प्रशासन की ओर से मुहर लगाई जा चुकी है। इन सूचियों को तहसील दफ्तरों में प्रकाशित कर दिया गया है। 21 अक्तूबर से नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे। -संजय कुमार श्रीवास्तव, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article