Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Buses will run on routes with more number of women

Rampur News: महिलाओं की अधिक संख्या वाले रूट पर चलेंगी बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Buses will run on routes with more number of women
रामपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए रोडवेज अफसरों ने तैयारी कर ली है। अफसरों ने जो प्लॉनिंग की है, उसके अनुसार जिस रूट के लिए महिलाओं की संख्या अधिक होगी, वहां बसों को पहले दौड़ाया जाएगा। दिल्ली रूट पर 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी, जिससे मुरादाबाद के लिए यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में रक्षाबंधन का पर्व 30 व 31 अगस्त को मनाया जाएगा। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन के दिन बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। महिलाएं 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। रामपुर डिपो के पास परिवहन की 56 व अनुबंधित दो बसें हैं। त्योहार पर इन सभी बसों का संचालन करने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी की है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दीप चंद जैन ने बताया कि बसें कम हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए हर रूट पर बस चलाई जाएंगी। इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए बसें मुरादाबाद होकर जाएंगी। मुरादाबाद व दिल्ली का क्षेत्र कवर होगा। इस रूट पर 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों की भीड़ का दबाव कम करने के लिए लोकल के रूट में मिलक, बिलासपुर, शाहबाद, स्वार व टांडा की ओर 24 घंटे में बसों के चार फेरे लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed