{"_id":"6a665ed494ffd5d9bc01f481","slug":"bus-fares-will-increase-due-to-route-diversion-in-sawan-rampur-news-c-282-1-rmp1001-176384-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सावन में रूट डायवर्जन से बढ़ेगा बसों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सावन में रूट डायवर्जन से बढ़ेगा बसों का किराया
Mon, 27 Jul 2026 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सावन में रूट डायवर्जन के चलते 31 जुलाई से रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ सकता है। अतिरिक्त दूरी तय करने के कारण गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगेगा। खासकर दिल्ली जाने वाली बसों को रामपुर के बजाय शाहबाद होकर निकाला जाएगा।
प्रशासन ने सावन को देखते हुए रूट डायवर्जन की तैयारी पूरी कर ली है। रोडवेज डिपो को भी निर्देश दिए गए हैं कि डायवर्जन लागू होने पर बसों का संचालन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से किया जाए। इससे यात्रियों की यात्रा अवधि बढ़ेगी और किराया भी अधिक देना होगा।
प्रथम सावन सोमवार 3 अगस्त के लिए 31 जुलाई रात आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू होगा, जो 3 अगस्त रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। दूसरे सोमवार 10 अगस्त के लिए 7 अगस्त रात आठ बजे से डायवर्जन शुरू होगा। इस दौरान 11 अगस्त को शिवरात्रि भी है, जब कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। 11 अगस्त रात आठ बजे के बाद डायवर्जन समाप्त होगा।
विज्ञापन
तीसरे सोमवार 17 अगस्त के लिए 14 अगस्त रात आठ बजे से 17 अगस्त रात आठ बजे तक और चौथे सोमवार 24 अगस्त के लिए 21 अगस्त रात आठ बजे से 24 अगस्त रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
डायवर्जन के दौरान कार, जीप, पिकअप जैसे छोटे वाहनों को रामपुर से मुरादाबाद की ओर वन-वे मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं रोडवेज बसें, प्राइवेट बसें, डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य मालवाहक वाहन शाहबाद होकर गुजरेंगे। अतिरिक्त दूरी तय करने के कारण बसों का किराया बढ़ेगा। रोडवेज डिपो अब मुख्यालय से संशोधित किराया सूची का इंतजार कर रहा है।
0000
रूट डायवर्जन प्लान
बरेली-आंवला-सिरौली होकर शाहबाद आने वाले वाहनों को शाहबाद-ढकिया-बिसौली-बहजोई-बबराला से अनुपशहर तथा शाहबाद-सैफनी-बिलारी-चंदौसी-बबराला (बदायूं)-नरौरा (बुलंदशहर) होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
बरेली-मीरगंज और अन्य संपर्क मार्गों से मिलक आने वाले वाहनों को मिलक तीन बत्ती तिराहे से पटवाई, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा (बुलंदशहर) होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
बरेली-मिलक-रामपुर-मुरादाबाद-दिल्ली जाने वाले वाहनों को रामपुर बाईपास स्थित अजीतपुर बाईपास पुल से डायवर्ट कर शाहबाद, सैफनी, बिलारी/चंदौसी, बबराला और अनुपशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
0000
वर्जन
बसों का रूट डायवर्जन कराया जाएगा। इससे अतिरिक्त किलोमीटर भी बढ़ेंगे। फिलहाल पहले सोमवार के लिए डायवर्जन लागू करने के निर्देश मिले हैं। मुख्यालय की ओर से किराया बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही नया किराये की सूची उपलब्ध हो जाएगी। -रामप्रकाश, डिपो प्रभारी, रोडवेज डिपो, रामपुर