फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bus accident in maswasi

बेकाबू बस पलटी,15 घायल

Wed, 17 Feb 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मसवासी
अमर उजाला ब्यूरो/मसवासी Updated Wed, 17 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
bus accident in maswasi
क्षेत्र में स्वार-बाजपुर मार्ग पर बुधवार को एक निजी बस खड्ड में पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने यात्रियों को बस निकाला और 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन



सूचना पर मौके पर पुलिसकर्मी, एसडीएम, तहसीलदार पहुंच गए। इस दौरान वे राहत कार्य में जुटे रहे। वहीं, घायलों ने बताया कि बस को कम उम्र का हेल्पर चला रहा था। कुछ लोगों के विरोध करने पर भी वह नहीं माना। घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन



स्वार-बाजपुर मार्ग पर एक प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। जब बस मानपुर गांव के पास पहुंची तभी बेकाबू हो गई और एक खड्ड में पलट गई। इसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। साथ ही बस से यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही इसके सूचना कोतवाली पुलिस सहित 108 एम्बुलेंस को दी। लोगों का आरोप है कि 108 एंबुलेंस सूचना के एक घंटा विंलब से पहुंचा। इस दौरान मौके पर मौजूद स्वार कोतवाली प्रभारी हरीश चंद्र जोशी, एसडीएम अभय कुमार गुप्ता ने अपने वाहनों में घायलों को डालकर स्वार अस्पताल पहुंचे। हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से छह लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed