फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bsp candidate declared

मिलक से सुरेंद्र सागर तो चमरौआ से मुस्तफा हुसैन होंगे बसपा प्रत्याशी 18-57-06

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bsp candidate declared
रामपुर। बहुजन समाज पार्टी ने जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। जिसमें मिलक सीट से तीन बार पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके सुरेंद्र सिंह सागर तो चमरौआ विधानसभा सीट से जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं अब विभिन्न राजनीतिक दल भी अपने प्रत्याशियों का एलान कर रहे हैं। भाजपा ने पांच में से चार सीटों पर तो सपा ने सभी पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे लेकिन, दो प्रत्याशी दल बदल गए, जिस कारण अब कांग्रेस को तीन सीटों पर प्रत्याशियों का एलान करना है। वहीं शनिवार को बसपा ने रामपुर की सभी सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

मिलक सुरक्षित सीट से बसपा ने सुरेंद्र सिंह सागर, चमरौआ सीट से मुस्तफा हुसैन, बिलासपुर सीट से रामअवतार कश्यप, स्वार सीट से शंकर लाल सैनी और शहर विधानसभा सीट से सदाकत हुसैन को टिकट दिया है। जिसमें मिलक सीट से प्रत्याशी बनाए गए सुरेंद्र सिंह सागर तीन बार बसपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और साल 2007 में बसपा सरकार में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे थे। चमरौआ सीट से मुस्तफा हुसैन जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed