फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BSP bets on a new face, Zeeshan will directly contest the MP election

Rampur News: बसपा ने नए चेहरे पर लगाया दांव, जीशान सीधे सांसदी का लड़ेंगे चुनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
BSP bets on a new face, Zeeshan will directly contest the MP election
रामपुर। बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव में इस बार बिल्कुल नए चेहरे पर दांव लगाया है। पठान बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले जीशान खां भले ही बसपा से एक दशक से जुड़े हों, लेकिन उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। अब वह सीधे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने जीशान पर दांव लगाकर पठान वोटरों को साधने की कोशिश की है। राजनेताओं के अनुसार जिले में करीब सवा लाख पठान मतदाता हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। 19 अप्रैल को पहले चरण में जिले में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी दल ने नामांकन नहीं किया है। भाजपा ने सांसद घनश्याम सिंह लोधी को काफी समय पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिया था। सपा-कांग्रेस गठबंधन में रामपुर सीट सपा के खाते में गई है, लेकिन सपा ने भी अभी तक प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। अब बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

बसपा ने शनिवार को अपने पत्ते खोलते हुए शहर के मोहल्ला कुंडा में रहने वाले जीशान खां को प्रत्याशी घोषित कर दिया। जीशान पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, वह बसपा से करीब एक दशक से भी ज्यादा समय से जुड़े रहे हैं। जीशान के चाचा शहाब व चाची शैला खां पालिका का चुनाव लड़ चुके हैं। जीशान को उतारकर पार्टी ने पठान बिरादरी को साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
रामपुर में अब तक हाथी को कभी नहीं मिली जीत
रामपुर लोकसभा सीट पर बसपा को कभी जीत नहीं मिली है। हालांकि, 2019 लोकसभा चुनाव में बसपा का सपा से गठबंधन था, तब सपा के प्रत्याशी आजम खां को जीत मिली थी। इसके अलावा अकेले बसपा रामपुर से कभी लोकसभा चुनाव नहीं जीती है। ऐसे में बसपा ने इस बार नए चेहरे पर दांव लगाया है।

----------

-बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक छोटे से कार्यकर्ता को टिकट देकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया है। मैं बहन जी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। इस बार मतदाता हमें अपना समर्थन जरूर देंगे।

जीशान खां, बसपा प्रत्याशी
-----------------------------------------

बसपा सुप्रीमो ने रामपुर सीट से जीशान खां को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वह मजबूत तरीके से चुनाव लड़ेंगे और जीत भी हासिल करेंगे। जीशान खां को हर वर्ग से वोट मिलेगा।
प्रमोद सागर, जिलाध्यक्ष, बसपा

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed