फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   broblems from outsiders in rampur

बाहर से आ रहे लोग बढ़ा रहे रामपुर में खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
broblems from outsiders in rampur
रामपुर। जिले में दूसरे देश, प्रदेश और जिलों से लौट रहे परिवारों ने कोरोना संक्रमण का संकट पैदा कर दिया है। खासकर, ऐसे लोग जो दिल्ली और मुम्बई में रह रहे हैं। ऐसे तमाम लोग शहर में दाखिल हो चुके हैं, जो खुद को अपने घरों में आइसोलेट किए हुए हैं। हालांकि, इसकी जानकारी भी प्रशासनिक अफसरों को मिल रही है।
विज्ञापन

देश भर के बड़े शहरों में रामपुर के परिवार निवास करते हैं। इनमें कुछ पढ़े लिखे और नौकरी पेशा परिवार हैं। मजदूर तबके लोग भी बड़े पैमाने पर दिल्ली, हरियाणा और अन्य शहरों में रह रहे हैं। ऐसे में बड़े शहरों में उन्हें रोजगार मिल जाता है। इनमें कुछ कारीगर, मिस्त्री शामिल हैं। ऐसे में कोरोना के बढ़ते दायरे को देखते हुए इन लोगों ने अपने अपने घरों का रूख करना शुरु कर दिया है। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बैंगलौर, पूना, मद्रास आदि से कई परिवार रामपुर लौट रहे हैं। ऐसे परिवारों से यहां भी खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ऐसे परिवारों पर नजर है। उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा सकता है, लेकिन ऐसे परिवारों से भी आसपास के लोगों को दूरी बनाकर रखना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed