{"_id":"61b8dffcdbaa9a179728861d","slug":"bridge-on-ghugha-river-rampur-news-mbd412643641","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूघा नदी के पुल निर्माण के लिए शासन ने जारी किए 25 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूघा नदी के पुल निर्माण के लिए शासन ने जारी किए 25 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मसवासी क्षेत्र स्थित घूघा नदी पर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। छह करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल से रामपुर और उत्तराखंड के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। साथ ही आए दिन होने वाले हादसों से भी बचा जा सकेगा। यह पुल 12 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। शासन ने इसे मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी। अब शासन ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 25 लाख रुपये भी जारी कर दिए हैं।
घूघा नदी पर नवाबों के जमाने में पुल का निर्माण कराया गया था। उस समय आबादी के हिसाब से पुल की चौड़ाई ठीक थी। यह पुल 5.5 मीटर चौड़ा बनाया गया था। लेकिन, आबादी का विस्तार होने के बाद इस समय यह पुल काफी संकरा हो गया है। स्थिति यह है कि पुल से आमने सामने से चार पहिया वाहन या ट्रक आ जाए तो वह एक साथ नहीं गुजर सकते। ऐसे में कई बार पुल पर जाम भी लग जाता है। इसके अलावा पुल की चौड़ाई कम होने की वजह से हादसे भी हो चुके हैं। लिहाजा, क्षेत्रवासी काफी समय से पुराने पुल के स्थान पर नए और चौड़े पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे।
समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से नए पुल का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। शासन ने पुल को स्वीकृति दे दी थी। जिसके बाद सोमवार को शासन ने पुल निर्माण के लिए धन भी आवंटित कर दिया। फिलहाल, लोक निर्माण विभाग को काम शुरू कराने के लिए 25 लाख रुपये मिल गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि घूघा नदी पर नए पुल निर्माण के लिए धन आवंटन हो गया है। नया पुल 12 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। यह पुल छह करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। उन्होंने बताया कि इसी माह पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है।