फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bricks and stones were thrown during a dispute over laying wires, eight people were injured.

Rampur News: तार डालने के विवाद में चले ईंट पत्थर, आठ लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones were thrown during a dispute over laying wires, eight people were injured.
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के सिंगन खेड़ा गांव में बिजली के पोल से तार डालने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले। इस झड़प में चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। उधर, पुलिस ने इसे कूड़ा डालने को लेकर विवाद बताया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, हरि सिंह और पप्पू उर्फ दौलत के घरों के बीच स्थित बिजली के पोल से तार डालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। आरोप है कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और पत्थरबाजी व लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

घटना में हरि सिंह, उनकी पत्नी, धर्मसिंह, किरन, सोनू तथा दूसरे पक्ष से पप्पू उर्फ दौलत, शीला, दौलतराम और छत्रपाल व उनकी पत्नी घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी कर्मपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि दोनों का विवाद कूड़ा डालने को लेकर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed