फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   breake down in supply at pahri gate

Rampur News: पहाड़ी गेट बिजलीघर ब्रेकडाउन होने से बत्ती गुल, 1500 परिवार अंधेरे में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
breake down in supply at pahri gate
रामपुर। रामपुर में बिजली और पानी की समस्या लगातार बनी रहती है। मंगलवार को अचानक 11केवीए की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। जिससे पहाड़ी गेट और इससे लगे कई इलाको में बत्ती गुल हो गई। सुबह 10 बजे से गई बिजली देर शाम तक नहीं लौटी। ऐसे में 1500 परिवार अंधेरे में डूबे हुए है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मौसम साफ होने से पतंगबाजी होने से लाइन शार्ट हो गयी है।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे के आसपास हल्की धूप निकलने पर लोगों ने पतंगबाजी शुरू कर दी थी। जिसके चलते मांझे से 11केवीए की लाइन पर छू गया। जिससे मांझा उलझने पर लाइन खराब हो गयी। जिससे तीन फीडर बंद हो गए। फीडर बंद होते ही तुरंत पहाड़ी गेट और इससे जुड़े इलाकों में अंधेरा छा गया। करीब 10 बजे के आसपास पूरा पहाड़ी गेट की सप्लाई बंद हो चुकी थी। इसके बाद धीरे-धीरे बिजली चली जाने से पानी की सप्लाई भी बंद हो गयी। इससे लोगों को पानी की किल्लत सताने लगी। अधिकांश घरों में पानी खत्म हो गया। जिससे आसपास के मोहल्लों से लोगों को पानी का इंतजाम करना पड़ा। काफी देर तक बिजली का इंतजार करने के बाद लोगों ने विद्युत विभाग से संपर्क साधा गया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल सका। इसके बाद लोगो की उलझने बढ़ने लगी। पानी पीने के लिए भी नहीं रह गया। दिन में तो लोगों ने जैसे-तैसे काम चला लिया, लेकिन रात होते ही घरों में अंधेरा छाने लगा। करीब 1500 परिवार अभी अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पहाड़ी गेट से जुड़े कई इलाकों की बिजली सप्लाई बाधित हो गयी। यह बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से लेकर देर रात तक बिजली सप्लाई नहीं आ सकी। जिससे रात भर लोग लगातार बिजली घर में संपर्क साधते रहे, लेकिन विभाग का कहना था कि जब कर्मचारी पहुंचेगे तभी बिजली सप्लाई सुचारू की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed