फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bovine cattle stolen and slaughtered, five including woman arrested

Rampur News: गोवंशीय पशु चोरी कर किया वध, महिला समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 30 Nov 2024 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bovine cattle stolen and slaughtered, five including woman arrested
टांडा। क्षेत्र के ग्राम टोड़ीपुरा में कुछ लोगों ने एक किसान के घर में बंधे गोवंशीय पशु को चोरी कर उसका वध कर दिया। किसान की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए कुल सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। दोनों मुख्य आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

ग्राम टोड़ीपुरा निवासी उस्मान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 27 नवंबर की रात को वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था तथा पशुशाला में उसके पशु बंधे हुए थे। रात में एक से दो बजे के बीच उसके ही ग्राम के नदीम और शाहरुख उसके पशु को चुराकर जंगल ले गए और वहां पर उसका वध कर दिया। पैरों का निशान का पीछा करते हुए वह जंगल पहुंचा तो वहां पर पशु के अवशेष तथा शाहरुख का रुमाल मिला।
विज्ञापन

उस्मान की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की जांच की तो नदीम और शाहरुख के साथ ही शाने आलम, दानिश, असलम, बाबू और गुलिस्ता के नाम प्रकाश में आए। रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना पर नदीम और शाहरुख फरार हो गए। उधर, पुलिस ने अन्य पांचों आरोपी शाने आलम, दानिश, असलम, बाबू और गुलिस्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नदीम और शाहरुख की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed