फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   boundry of jauhar university

घर के दरवाजे के सामने बनी है दीवार, राहत मिलने का है इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
boundry of jauhar university
रामपुर। बेनजीर और शौकतनगर के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि पिछली सरकार में उनके घरों के आगे चार फीट ऊंची क्रंकीट की दीवार खड़ी की गई थी। दीवार की वजह से उनको आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस दीवार को तोड़े जाने की मांग की है, ताकि उनको आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिलाधिकारी ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बेनजीर-शौकतनगर के ग्रामीणों ने मंगलवार को मीरापुर सोसायटी के चेयरमैन मुस्तफा हुुसैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि पिछली सपा सरकार में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने जौहर विवि मार्ग पर नियम विरुद्ध तरीके से दीवार खड़ी कर दी। जिससे तमाम ग्रामीणों के घरों के दरवाजे और मार्ग बंद हो गए हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं, ग्रामीणों ने उपरोक्त दीवार गिराने की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में अवगत कराया गया कि रामपुर से जौहर विश्वविद्यालय मार्ग पर सरकारी नहर के दोनों ओर 4 किमी. लंबी डामर रोड डाली गई है। इस रोड पर ग्राम शौकतनगर, अलीगंज बेनजीर, आलियागंज और सींगनखेड़ा आदि के सामने आबादी वाली एक साइड पर अनाधिकृत 4 फीट ऊंची, 4 किमी. लंबी दीवार बनाई गई है, जिससे गांवों में 25-30 वर्ष से रहने वाले गरीबों के घरों, दुकानों और स्कूल के दरवाजे और रास्ते बंद हो गए हैं। इस रोड पर दीवार बनाने का एक मात्र उद्देश्य मोहम्मद आजम खां को निजी लाभ पहुंचाने की दृष्टि से जौहर विश्वविद्यालय को लाभ पहुंचाना और गरीबों पर जुल्म ढाना था। इसके विरोध में जब-जब स्थानीय ग्रामीणों ने आवाज उठाई, तो लोगो को फर्जी मुकदमों में जेल भिजवा दिया गया। जिस कारण आज भी वहां के ग्रामीणों में डर और खौफ कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ गए मीरापुर सोसायटी के चेयरमैन मुस्तफा हुसैन ने बताया कि पूरी बात सुनने के बाद जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डीेएम ने इस मामले में एडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। इस मौके पर सीताराम, मो. इशाक, बाबू शराफत, जसवीर सिंह, मौ. यासीन, नेपाल सिंह, नरेश सिंह, विजय सिंह, शेर सिंह, अलताफ, फिरासत अली, लियाकत अली, शरीफ, गौहर अली, जमील, गामा, हसरत अली, इबने अली, अफसर, सोमपाल, बलधारी, शाहनवाज, रियासत शाह, गुल मोहम्मद, महेश, नासिर अली, शफीक अहमद, मनीराम, शिव कुमार, रहमत अली, साबिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed