फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   border seal of dictict

कोरोना से जंग को जिले की सीमाएं सील, आने-जाने पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
border seal of dictict
रामपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर सूबे के 16 जिले और उत्तराखंड के लॉकडाउन होने के बाद रामपुर भी पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। न तो किसी को बाहर जाने दिया रहा है और न ही किसी को आने दिया जा रहा है। बैरियर लगाकर पुलिस लोगों को रोक रही है। गांवों में भी भ्रमण कर पुलिस ग्रामीणों से अपील कर रही है कि वे अपने घरों और गांवों से बाहर न जाएं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पूरा देश खौफ में है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक पूरी तरह से सतर्क हैं। यहां तक कि प्रदेश के 16 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है, जिसमें रामपुर की सीमा से सटे मुरादाबाद और बरेली जिला शामिल है। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य उत्तराखंड भी पूरी तरह से लॉकडाउन है। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से इस बात को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है कि कोई न तो दूसरे जिले से रामपुर में आए और न ही रामपुर से कोई दूसरे जिले में जाए। लिहाजा, पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर दी हैं। बिलासपुर और स्वार क्षेत्र में उत्तराखंड से सटी सीमा पर पुलिस फोर्स तैनात है। इसके साथ ही कोसी नदी के पुल के पास भी पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं। जबकि, मिलक में बरेली जिला शुरु होते ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। किसी को भी न तो आने दिया जा रहा है और न ही जाने दिया जा रहा है। लोकल ट्रांसपोर्ट भी बंद कर दिया है। गांवों में भी पुलिस लगातार भ्रमण पर है और लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि भीड़ लगाकर एक स्थान पर एकत्र न हों। इसके साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण और इसके व्यापक दुष्परिणाम को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed