फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bole santosh gangwar

प्रदेश में चल रही है लूटपाट वाली सरकार

Fri, 15 Jul 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
bole santosh gangwar
संतोष गंगवार
वे कपनेरी गांव के स्कूल में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित लोगों से प्रदेश में जवाबदेह सरकार बनाने के लिए आगे आने को कहा। वे मथुरा और कैराना की घटनाओं का भी जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए मताधिकार का प्रयोग करने पर जोर दिया। कहा, जब केंद्र और प्रदेश दोनों स्थानों पर एक ही सरकार होगी।

तभी प्रदेश में विकास को गति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात पर पीएम नरेंद्र मोदी सीधे नजर रखे हुए हैं। उन्होने सिलईबड़ा गांव, रास डंडिया में भी सभाएं कीं। इस दौरान शिक्षक विधायक डॉ.जयपाल व्यस्त, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, भाजपा के पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, बल्देव औलख, संजय गुप्ता, मुन्नी देवी गंगवार, हरीश गंगवार, अजय तिवारी, दीक्षा गंगवार, देवकरन गंगवार, प्रेमशंकर पांडेय, ऋषि पांडेय, राजीव सक्सेना, नरेंद्र गंगवार, हरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन


प्रदेश में मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा  
मिलक(ब्यूरो)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि प्रदेश में छह माह के अंदर किसी भी समय चुनाव हो सकते हैं। प्रदेश में मोदी के नाम पर भाजपा चुनाव लड़ेगी औैर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था उसका मुख्य मुद्दा होगी। श्री राम मंदिर का निर्माण कोर्ट के फैसले के आधार पर होगा। हरियाणा और जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर सवाल टाल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री संतोष गंगवार का कहना है कि प्रदेश में छह माह के अंदर कभी भी चुनाव हो सकते हैं। प्रदेश में भाजपा का चेहरा कौन होगा? कहा कि भाजपा मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी ,लेकिन झांसी में प्रस्तावित भाजपा की बैठक में अन्य चेहरे कौन हो। जिस पर भी चर्चा हो सकती है।


बोले कि प्रदेश का चुनाव खराब कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। श्री राम मंदिर निर्माण और जम्मू कश्मीर में धारा 370 को पार्टी प्रदेश में चुनावी मुद्दा नहीं बनाएगी। कहा कि वह विकास को मुद्दा बनाएगी। कानून व्यवस्था सही होगी। तब धंधे लगेंगे। रोजगार मिलेगा। यह पता करने पर कि हरियाणा में भाजपा सरकार तथा जम्मू कश्मीर में मिली जुली सरकार है। तब खून खराबा और जातीय हिंसा क्यों? बोले कि हरियाणा में जाट और गैर जाट का मामला है, जो पुरानी सरकारों की देन है। उन्होंने दो सरकारों की बर्खास्तगी पर केंद्र सरकार को झटके के सवाल पर कहा कि न्याय पालिका के निर्णय का स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed