{"_id":"68ffd43b64c880c66602336e","slug":"body-of-mentally-challenged-youth-found-floating-in-pond-rampur-news-c-282-1-rmp1024-156654-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तालाब में उतराता मिला मानसिक रूप से कमजोर युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तालाब में उतराता मिला मानसिक रूप से कमजोर युवक का शव
Tue, 28 Oct 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र के चंदपुरा कदीम गांव निवासी मानसिक रूप से कमजोर सुऐब खां (25) का शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव चंदपुरा कदीम निवासी सरदार खां का बेटा सुऐब खां मानसिक रूप से बीमार था। उसका उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार, सुऐब शनिवार की सुबह घर से निकला था, लेकिन शम तक वापस नहीं आया। जिसके बाद उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। सोमवार की शाम सुऐब का शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थानाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने मौत की वजह की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। संवाद