{"_id":"64b2ff7faa99b7ce840f1f54","slug":"body-of-drowned-youth-found-in-river-after-18-hours-rampur-news-c-282-1-rmp1001-1192-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 18 घंटे बाद मिला नदी में डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 18 घंटे बाद मिला नदी में डूबे युवक का शव
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार दोपहर में रझेड़ा नदी किनारे घूमने गया बैरुआ गांव निवासी झंडू का मानसिक रूप से कमजोर बेटा रवि बाबू (25) पैर फिसलने से नदी में डूब गया था। डूबने के 18 घंटे के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे रवि नदी किनारे गया था। उसे घूमता देख कुछ लोगों ने वहां से हटा दिया था। कुछ देर बाद फिर वह पहुंच गया और रपटा पुल से पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया। सूचना पर परिजनों के साथ एसडीएम सुनील कुमार, सीओ केएन आनंद, तहसीलदार राकेश कुमार सोनी भी मौके पर पहुंच गए थे। स्थानीय गोताखोर और पीएसी के जवानों ने जनरेटर की रोशनी में रात में भी युवक की तलाश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
शनिवार को करीब 18 घंटे बाद सुबह करीब 10 बजे उसका शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला। शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से और सरकारी सहायता लेने से भी इन्कार कर दिया।
सांसद ने परिवार को बंधाया ढांढस
सैफनी। बैरुआ गांव निवासी रवि का शव मिलने के बाद सांसद घनश्याम लोधी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। इस दौरान आशीष गुप्ता और बैरुआ ग्राम प्रधान पुत्र उवैस अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद