फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Body of D-Pharma student found in Ramganga after 42 hours

Rampur News: रामगंगा में 42 घंटे बाद मिला डी-फार्मा के छात्र का शव

Wed, 01 Apr 2026 11:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Body of D-Pharma student found in Ramganga after 42 hours
शाहबाद। 42 घंटे पहले डूबे डी-फार्मा के छात्र मोईज उर्फ मोनू (19) का शव बुधवार सुबह आठ बजे घटनास्थल से करीब 600 मीटर दूर रामगंगा में उतराता हुआ मिला। शव देखकर परिजन बिलख पड़े और घाट पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मोहल्ला दीवान निवासी आलेनबी का बेटा मोहम्मद मोईज उर्फ मोनू अपने फुफेरे भाई फिरोज, दिल्ली के शास्त्री पार्क से आए मेहमान कमाल, सलमान और लाला के साथ ढकुरिया गांव स्थित रामगंगा घाट पर नहाने गया था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे नहाते समय मोईज गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पहले दिन स्थानीय गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह खेतों पर जा रहे किसानों ने घटनास्थल से करीब 600 मीटर दूर रामगंगा पुल से आगे नदी में शव उतराता देखा। सूचना पर गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। शव देखते ही परिजन आपा खो बैठे। पुलिस शव को सीएचसी ले गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। बुधवार दोपहर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed