{"_id":"69c9768e58e34a163707be55","slug":"body-of-boy-missing-for-three-days-found-in-lake-rampur-news-c-15-1-mbd1062-865549-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तीन दिन से लापता बालक का शव झील में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तीन दिन से लापता बालक का शव झील में मिला
Mon, 30 Mar 2026 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी साढ़े नौ वर्षीय अनुज, जो तीन दिन से लापता था, का शव रविवार रात करीब 8:30 बजे लक्ष्मी नगर के समीप निर्माणाधीन झील में उतराता हुआ मिला।
तोताराम की पत्नी कलावती ने 28 मार्च को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र अनुज 27 मार्च की शाम घर के बाहर गया था और वापस नहीं लौटा। उन्होंने अपहरण की आशंका जताई थी, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
रविवार रात झील में शव मिलने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी जीत सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी योगेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त अनुज के रूप में की और अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे और जांच के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।