{"_id":"6a987882cf9f775e56095bee","slug":"body-of-ba-student-found-hanging-from-a-noose-rampur-news-c-282-1-rmp1023-179202-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फंदे से लटका मिला बीए की छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फंदे से लटका मिला बीए की छात्रा का शव
Thu, 03 Sep 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
टांडा। ग्राम केशोनगली निवासी बीए की छात्रा शिवानी (22) का शव बुधवार दोपहर उसके घर के ही कमरे में लगे पंखे में फंदे पर लटका मिला।
प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, ताकि मौत के कारणों का पता लग सके। परिजनों ने जब युवती को लटकता देखा तो घर में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से युवती को टांडा स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी सीएचसी पहुंची। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि टीम ने आवश्यक जांच और साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि शिवानी सरकथल स्थित एक कॉलेज में बीए के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा थी। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद