{"_id":"61b8df33063bdf5da05484b6","slug":"blood-componant-seperator-unit-rampur-news-mbd412641773","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाज्मा-प्लेटलेट के लिए नहीं लगानी होगी मुरादाबाद-बरेली की दौड़, रामपुर में ही मिलेंगे ब्लड कंपोनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाज्मा-प्लेटलेट के लिए नहीं लगानी होगी मुरादाबाद-बरेली की दौड़, रामपुर में ही मिलेंगे ब्लड कंपोनेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट की मंजूरी मिलने के बाद यूनिट की स्थापना के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यूनिट की स्थापना का कार्य करीब साढ़े पांच लाख रुपये से होगा, जो कि एक माह में पूरा किया जाएगा।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अब तक एक यूनिट ब्लड लिए जाने पर उसका लाभ एक मरीज को ही मिल पाता है। अब एक यूनिट ब्लड को चार पार्ट में अलग-अलग बनाया जाएगा। इसके बाद एक यूनिट ब्लड का लाभ चार जरूरतमंद मरीजों को दिया जा सकेगा। ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट में ब्लड से चार अलग-अलग तत्व निकालने का काम किया जा सकेगा। इसके बाद जरूरतमंद को ब्लड के चार तत्वों में से जिस तत्व की जरूरत होगी उसे वही तत्व दिया जाएगा।
ब्लड सेपरेटर यूनिट से ब्लड में मौजूद प्लेटलेट्स, आरबीसी (रेड ब्लड सेल), ब्लूबीसी (व्हाइट ब्लड सेल) और प्लाजमा को अलग-अलग किया जा सकेगा। अभी तक ब्लड कंपोनेट सेपरेट करने की सुविधा जिले में नहीं है। जिस कारण जरुरतमंदों को मुरादाबाद-बरेली जाना पड़ता है। जहां पर निजी अस्पतालों में मोटे खर्च के बाद उन्हें आवश्यकतानुसार ब्लड कंपोनेंट मिल पाते हैं। ऐसे में कई बार गंभीर मरीज को समय से कंपोनेंट नहीं मिल पाते हैं। लेकिन, जिला अस्पताल में ये सेवा शुरू होने के बाद मरीजों को ब्लड के सभी कंपोनेंट रामपुर में ही सेपरेट होकर मिल जाएंगे और इसके लिए उन्हें शासन द्वारा निर्धारित शुल्क ही देना होगा।