फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blame of mother and wife

Rampur News: युवक की मौत मामले में मां और पत्नी ने लगाया एक दूसरे पर आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
blame of mother and wife
मिलक। जिला बरेली के थाना शीशगढ़ के ग्राम सहोडा में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में मृतक की मां और पत्नी ने कोतवाली में पहुंचकर एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों की तहरीर लेकर कार्रवाई करने की बात की है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़े पुरा निवासी सावित्री ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि उसके पुत्र पंकज का विवाह थाना फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम कुरतरा की रहने वाली कविता से 10 माह पूर्व हुई था। आरोप है की शादी के बाद से ही उसकी पुत्रवधू उसके पुत्र से अभद्र व्यवहार करती थी। उन्होंने अपने बेटे का हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उधर कविता ने भी कोतवाली में तहरीर देकर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उसका पति होली पर घर आया था। जिसके बाद वह अपने फोन से फुफेरे बहनोई से फोन पर बात कर रहे थे। जिसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर चले गए। बताया कि लगभग एक बजे उनके पास फोन आया कि वह खेत पर पड़े है और घर जाने की स्थिति में नहीं हैं। जब वह खेत पर पहुंचे तो उसका पति बेहोश हालत में पड़ा था।उन्होंने तत्काल उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने थाना शीशगढ़ को दी। जिसके बाद पति के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आरोप लगाया की जब वह अंतिम संस्कार के लिए पहुंची तो उसकी सास व अन्य महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की और कान के कुंडल तक छीन लिए। साथ ही शव को हाथ नहीं लगाने दिया। उन्होंने पति की मौत का सही कारण पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजेश बैंसला ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर ले ली गई है। तहरीर के आधार पर जाच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed