फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blame decide against ex palika azaher ahamad kha

पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ आठ मामलों में आरोप तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
blame decide against ex palika azaher ahamad kha
रामपुर। पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ डूंगरपुर बस्ती प्रकरण में गंज थाने में दर्ज आठ मामलों में कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। अब कोर्ट ने गवाहों को तलब करते हुए सुनवाई के लिए 12 और 15 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने मुकदमे दर्ज कराए थे कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर उनसे मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को जेसीबी ध्वस्त कर दिया गया। जिसमें आजम खां, उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, ठेकेदार बरकत अली, जिबरान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां समेत कई सपाई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। अजहर अहमद खां वर्तमान में मुरादाबाद की जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में सुनवाई हुई। इस दौरान पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां कोर्ट में पेश हुए। उनके खिलाफ आठ मामलों में सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने उनके खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अब कोर्ट ने गवाहों को तलब किया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 और 15 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed