फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blame against doctor of private hospital

निजी अस्पताल में गलत इलाज का आरोप लगाते हुए परिजनों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
blame against  doctor of private hospital
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में महिला का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए परिजनों की संचालक से नोकझोंक हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और परिजनों ने मामला बढ़ने पर अन्य परिचितों को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण अपनी पत्नी का बीस दिन पहले रसौली का ऑपरेशन कराने क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पर आया था। आरोप है कि निजी अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद महिला को पेट में दर्द होने लगा और ऑपेरशन की जगह पर पस पड़ गया। इसके बाद कुछ दिनों के अंतराल पर महिला का लगातार दूसरी और तीसरी बार ऑपेरशन किया गया। लगातार ऑपरेशन किए जाने को लेकर महिला का पति भड़क गया। ग्रामीण ने इसकी सूचना अपने परिजनों और परिचितों को दी और मौके पर ही बुला लिया। इस दौरान ग्रामीण की संचालक से कहासुनी होने लगी। उसका आरोप था कि डॉक्टर द्वारा बार-बार ऑपरेशन किया जा रहा था। हालत में सुधार न होने पर जब डॉक्टर से बात की तो उसने दिल्ली ले जाने की बात कह दी। शोर सुनकर निजी अस्पताल के आसपास मौजूद अन्य लोग भी मौके पर जमा हो गए।कुछ देर में ही ग्रामीण के अन्य परिजन व परिचित भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद परिजनों और परिचितों ने हंगामा कर दिया। बाद में निजी अस्पताल संचालक ने मामले को शांत कराने के लिए समझौते का प्रयास शुरू कर दिया खबर लिखे जाने तक समझौते की कोशिश की जा रही थी। मामले में शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस तरह के किसी मामले की सूचना उन्हें नहीं मिली है।परिवार की ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed