{"_id":"664be27ae83c356b5003da04","slug":"bku-workers-angry-at-officers-indecency-ruckus-at-toll-plaza-rampur-news-c-282-1-rmp1006-122137-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पदाधिकारी से अभद्रता पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, टोल प्लाजा पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पदाधिकारी से अभद्रता पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, टोल प्लाजा पर हंगामा
विज्ञापन
रामपुर। रविवार देर रात कोयला टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं संग लौट रहे भाकियू पदाधिकारी से टोल कर्मी द्वारा अभद्रता किए जाने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए। सोमवार शाम को तमाम कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। रविवार देर रात भाकियू लोकशक्ति के मुरादाबाद के जिला महामंत्री मोहम्मद मेराज कार्यकर्ताओं के साथ अपनी कार से मुरादाबाद की ओर लौट रहे थे। रात करीब एक बजे कोयला टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली को लेकर उनका मौजूद कर्मचारी से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारी ने भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से अभद्रता की।
रात में भाकियू पदाधिकारी से अभद्रता की सूचना पर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। सोमवार शाम करीब पांच बजे भाकियू लोकशक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश चौधरी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता कोयला टोल प्लाजा पर पहुंच गए। टोल कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।
टोल प्लाजा पर किसानों के हंगामे की सूचना पर थानाध्यक्ष निशा खटाना भी मौके पर पहुंच गईं व भाकियू पदाधिकारियों और टोल प्रबंधन से वार्ता कर दोनों पक्षों को समझाया। इस दौरान टोल कर्मियों द्वारा भविष्य में अभद्रता न किए जाने का आश्वासन देने पर भाकियू कार्यकर्ता लौट गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि टोलकर्मी व प्रबंधन पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे। दोनों पक्षों से वार्ता कर समझौता करा दिया है। किसान पदाधिकारी भी संतुष्ट होकर वापस लौट गए हैं। इस दौरान फुरकान, अरमान, डॉ. आमिर खान, यासीन अली, नसीम पहलवान, नदीम चौधरी आदि मौजूद रहे।