फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP MLAs will appeal to get life imprisonment for Azam

Rampur News: आजम को उम्रकैद की सजा दिलाने की अपील करेंगे भाजपा विधायक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
BJP MLAs will appeal to get life imprisonment for Azam
रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में बेटे और पत्नी समेत सात साल की सजा काट रहे सपा नेता आजम खां की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना सपा नेता के परिवार को उम्रकैद की सजा दिलाने के लिए अपील करेंगे।सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी ठहराते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद से ही आजम खां सीतापुर, अब्दुल्ला आजम हरदोई और डॉ. तजीन फात्मा रामपुर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

वहीं भाजपा विधायक आकाश सक्सेना अब पत्नी और बेटे समेत आजम खां को उम्रकैद की सजा दिलाने के लिए जुट गए हैं। इसके लिए वे अपीलीय कोर्ट में अपील करेंगे। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना का कहना है कि हम इस सजा को लेकर अपील जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस कोर्ट में यह मामला चल रहा था, वह कोर्ट सात साल से अधिक की सजा नहीं सुना सकती थी। आजम खां के खिलाफ गंभीर आरोप कोर्ट में साबित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में आजीवन कारावास तक का प्रावधान है और आजम खां को यह सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपीलीय कोर्ट में अपील करेंगे, ताकि कोर्ट से आजम खां समेत सभी दोषियों की सजा को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed