फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp minister sanjay nishad told

रामपुर में खुलेगा मत्स्य पालन का ट्रेनिंग सेंटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:24 AM IST
सार

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में चयनित किरा के लाभार्थी विरेश कुमार को अनुदान धनराशि 67200 रुपये का चेक प्रदान किया ।उन्होंने समस्त मत्स्य पालकों को आगे बढ़ कर मत्स्य पालन\/बीज उत्पादन को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही रामपुर में गठित फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफएफपीओ) के अध्यक्ष रघबीर सिंह से वार्ता कर मत्स्य पालन एवं मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में समस्त मत्स्य पालकों एवं मछुआ समुदाय के लोगों को जोड़ने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उप निदेशक मत्स्य, मुरादाबाद सुचेता गुप्ता, सहायक निदेशक मत्स्य, रामपुर डॉ. अनीता, सहायक निदेशक मत्स्य, बिजनौर एचसी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
bjp minister sanjay nishad told

विस्तार

रामपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने तहसील मिलक के ग्राम धनौरा में गुरमीत कौर की मत्स्य बीज हैचरी का निरीक्षण किया। उन्होंने धनौरा में उपस्थित मत्स्य पालकों को आश्वासन दिया कि यहां मत्स्य पालन एवं मत्स्य बीज उत्पादन की अपार सम्भावनाएं देखते हुए ट्रेनिंग सेंटर विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में चयनित किरा के लाभार्थी विरेश कुमार को अनुदान धनराशि 67200 रुपये का चेक प्रदान किया ।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त मत्स्य पालकों को आगे बढ़ कर मत्स्य पालन/बीज उत्पादन को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने जनपद के समस्त मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन किसान क्रेडिट कार्ड एवं अधिक से अधिक मछुआ दुर्घटना बीमा योजना में पंजीकरण कराने को कहा। साथ ही रामपुर में गठित फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफएफपीओ) के अध्यक्ष रघबीर सिंह से वार्ता कर मत्स्य पालन एवं मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में समस्त मत्स्य पालकों एवं मछुआ समुदाय के लोगों को जोड़ने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उप निदेशक मत्स्य, मुरादाबाद सुचेता गुप्ता, सहायक निदेशक मत्स्य, रामपुर डॉ. अनीता, सहायक निदेशक मत्स्य, बिजनौर एचसी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed