फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader will known today corona vaccination

कोरोना से बचाव के उपायों की हकीकत परखेंगे केंद्रीय मंत्री नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
bjp leader will known today corona vaccination
रामपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लोगों की मदद के लिए उठाए गए कदम की हकीकत शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी परखेंगे। इसको लेकर वो जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वैक्सीनेशन की हकीकत जानने के लिए वो टीकाकरण केंद्र का दौरा करेंगे। इसके बाद शाम को वो अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन स्तर से की गई मदद की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का जिले में काफी असर रहा था। मई माह के दौरान जिले में कोरोना की सक्रिय मरीजों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई। कोरोना की चपेट में आकर कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। हालांकि जिले में अब कोरोना की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 187 रह गई है। जिले में अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नकवी के इस दौरे को लेकर यह कयास लगाया जा रहा है जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए गए उपाय और लोगों की मदद के लिए उठाए गए कदम के बारे में अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देंगे। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के मुद्दे पर भी मंथन कर सकते हैं। जिला पंचायत के चुनाव में रामपुर में सात भाजपा समर्थित प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सके थे। जबकि सपा समर्थित 11 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। जिला पंचायत के सदस्यों की कुल संख्या 34 है। ऐसे में भाजपा के खेमे में कम से कम 18 सदस्य होने चाहिए। भाजपा को अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए 11 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता पड़ेगी। इस मुद्दे पर नकवी भाजपा नेताओं के साथ चर्चा कर सकते हैं। क्योंकि जून माह के आखिर तक जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed