फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader told

70 सालों तक राजनीति में मुसलमानों के साथ हुआ छल : फैसल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
bjp leader told
रामपुर/टांडा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत तहसील टांडा में शनिवार शाम कार्यकम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख फैसल मुमताज ने कहा कि 70 सालों तक मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से मुसलमानों से छल हुआ है। मोदी सरकार सरकार अपने वादे के अनुसार उसमें छेद को कम करने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार की हर योजना में बड़ी संख्या में मुस्लिम लाभार्थी है। केंद्र में जब से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आई है, तब से अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं में मुस्लिम समुदाय के लोगों को खूब लाभ मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना समेत जितनी भी योजनाएं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित की जा रही हैं, उसका सबसे ज्यादा फायदा मुस्लिम समाज के लोगों को हुआ। ये कल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस अभियान को मजबूत करती हैं, जिसमें उन्होंने मुसलमानों से किए गए छल में छेद करने का संकल्प लिया था।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए हुनर हाट का आयोजन किया। अल्पसंख्यकों (मुसलमान व अन्य समुदाय) में कौशल विकास के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व वाले अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने देश में कई ‘हुनर हाट’ आयोजित किए। इसमें रामपुर को भी स्थान मिला। देशभर के सिद्धहस्त कारीगरों को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय अनुभव प्रदान करना इसका लक्ष्य है। मोदी सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के रोजगार के लिए सरकार ‘सीखो और कमाओ’ योजना लेकर आई। इसका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं की योग्यता, बाजार में संभावना को देखते हुए उनकी कौशल क्षमता को और बढ़ाना है ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को बेहतर रोजगार प्राप्त हो सके। ऐसे ही उस्ताद योजना से मुस्लिम कामगारों की सशक्त करने का ऐतिहासिक प्रयास किया। इस मौके पर जिला महामंत्री इमरान पाशा, मोहम्मद आरिफ, राजा चौधरी, हाजी दुलाहजान, नवाब अलवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed