{"_id":"6054ec158ebc3e8ca76f7224","slug":"bjp-leader-told-rampur-news-mbd383529211","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की मदद करने के मामले में प्रदेश सरकार ने स्थापित किए नए कीर्तिमान : ब्रजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की मदद करने के मामले में प्रदेश सरकार ने स्थापित किए नए कीर्तिमान : ब्रजेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गरीबों और जरूरतमंद परिवारों को उनकी पात्रता के अनुसार स्वास्थ्य, आवास, खाद्यान्न, शिक्षा, विद्युत वितरण, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिल रहे लाभ की वजह से प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। फसल ऋण मोचन योजना किसानों के लिए वर्तमान सरकार द्वारा प्राथमिकता के साथ लागू कराई गई, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिली। वह प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के बाद सरकार की उपब्धियों का बखान कर रहे थे।
हाइवे स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक मिलक राजबाला, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, भाजपा जिला प्रभारी राजीव सिसौदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में रोजगार के बेहतर अवसर सृजित हो रहे हैं। उद्यमियों को बेहतर माहौल मिल रहा है, इसलिए विश्व के कई देशों की कंपनियां नोएडा सहित अन्य शहरों में अपने कारखाने स्थापित कर रही हैं। कहा कि बीते चार वर्षों में प्रदेेश में अमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। विधायक राजबाला ने कहा कि प्रदेश सरकार के बीते चार वर्ष सर्वोत्तम रहे हैं और हम सभी को इस बात का गर्व है कि मुख्यमंत्री ने सबका साथ और सबका विकास करके सबका विश्वास जीता है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल पर बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायतराज, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, लोक निर्माण, बेसिक शिक्षा सहित 38 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण किया तथा उनकी विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।