फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader told

भारत ने नौ साल में सबका साथ सबका विकास की लिखी कहानी : अश्वनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
bjp leader told
रामपुर। विधान परिषद सदस्य और भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार को नौ साल पूरे हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जगह-जगह भाजपा सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने बताया कि रामपुर में छह जून को प्रबुद्व सम्मेलन कराया जाएगा। जिसमें हर वर्ग का जुड़ाव होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। कहा कि आज पूरी दुनियां कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। बीते नौ सालों में भारत ने पॉलिसी पैरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में फ्रेजाइल फाइव से टॉप फाइव की यात्रा की है। कहा कि भारत ने बीते नौ साल मे एक पार्टी के अपना परिवार, अपना विकास की नीति को दरकिनार कर सबका साथ सबका विकास की कहानी लिखी है। कहा कि पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है तो दुनियां सुनती है। कहा कि प्रधानमंत्री ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है।
विज्ञापन

बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 30 जून तक एक महासंपर्क अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया है। बताया कि 31 मई को राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महारैली के बाद अगले एक महीने में देश भर में इस तरह की 51 महारैली आयोजित की जाएंगी। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल रैली के माध्यम से 10 लाख बूथों पर समर्थकों, समाज में काम करने वाले लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद एवं संपर्क करेंगे। बताया कि 30 दिनो के इस महा जनसंपर्क के अंतर्गत पूरे देश भर में 500 से अधिक सभाएं करायी जाएगी। इसके साथ अन्य कई प्रस्तावित आयोजन जगह-जगह कराए जाने हैं। इस दौरान उन्होंने बताया रामपुर में छह जून को प्रबुद्व सम्मेलन कराया जाना है। 25 जून में मिलक में भी प्रबुद्व सम्मेलन होगा। जिसमें प्रबुद्व लोग आएंगे। इसमें व्यापारी वर्ग के साथ हर वर्ग जुड़ा होगा। इस दौरान उनके साथ सांसद घनश्याम सिंह लोधी, विधायक आकाश सक्सेना, मिलक विधायक राजबाला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed