{"_id":"629771b11be3bd27a815bc33","slug":"bjp-leader-nephew-missing-from-vaishno-devi-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: भाजपा नेता का भतीजा वैष्णो देवी मंदिर से लापता, परिजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: भाजपा नेता का भतीजा वैष्णो देवी मंदिर से लापता, परिजन परेशान
Wed, 01 Jun 2022 07:33 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मसवासी(रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मसवासी(रामपुर)
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 01 Jun 2022 07:33 PM IST
सार
गुमशुदगी को लेकर जम्मू का स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय है। नगर पंचायत अध्यक्ष हरिओम मौर्य भी भतीजे की तलाश में वैष्णो देवी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
इंद्रजीत मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसवासी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता हरिओम मौर्य का भतीजा वैष्णो देवी माता के मंदिर के पास से लापता हो गया है। चार दिन से उसका कोई पता नहीं चला है। परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं आ पाया है। इस बीच परिवार में अनहोनी की आशंका के चलते बेचैनी का माहौल है।
विज्ञापन
मसवासी नगर पंचायत अध्यक्ष हरिओम मौर्य के बड़े भाई आकाश मौर्य गत सप्ताह परिवार सहित जम्मू के वैष्णो देवी माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाने के लिए गए थे। चेयरमैन का भतीजा इंदरजीत (20) भी परिवार के साथ गया था। बताते हैं कि बहन सुरभि के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर वापस बस पकड़ने के लिए लौट रहा थे कि भीड़ के कारण भाई-बहन एक-दूसरे से बिछ़ड़ गए। बहन तो परिजन के साथ रही लेकिन इंदरजीत सिंह गायब हो गया। उसकी आसपास काफी तलाश की गई। स्थानीय स्तर पर अनाउंसमेंट भी कराया लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। परिवार के सदस्यों में मायूसी छाई हुई है। इधर, इंद्रजीत के लापता होने की खबर जब मसवासी पहुंची तो परिवार में हड़कंप मच गया। नगर में जिसने सुना वह चेयरमैन के आवास पर पहुंचा।
विज्ञापन