फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader naqvi told

चुनाव परिणाम का एहसास हो जाने के बाद भूमिका बना रहा है विपक्ष : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
bjp leader naqvi told
रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि रामपुर, खतौली और मैनपुरी में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ है। कुछ लोग इस पर सवाल इसलिए उठा रहे हैं कि उनको चुनाव परिणाम का एहसास हो चुका है। इसलिए वह इसकी भूमिका पहले से बना रहे हैं। अभी जब परिणाम आ जाएगा तो वह कभी ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे तो कभी कुछ और कहेंगे।
विज्ञापन

नकवी ने सोमवार की सुबह दनियापुर के मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी सीमा नकवी के साथ मतदान किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सबको हिस्सेदारी करनी चाहिए। यह हम लोगों को सौभाग्य है कि हर दो-तीन माह के बाद अवसर मिल रहा है। उन्होंने है कि जनता ही जनतंत्र की असली जागीदार है। इसी वजह से हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आजम खां की भावुक अपील का उपचुनाव पर असर पड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि इमोशनल अत्याचार से इंकलाब नहीं आता है। कोई शेर की फोटो पर तीर मारकर तीस मार खां नहीं बन जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed