फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader naqvi told

आजम के उन पर जुल्म किए जाने के बयान पर नकवी ने कहा कोई क्रांति करके जेल गए होंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
bjp leader naqvi told
रामपुर। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दनियापुर-शंकरपुर बूथ पर बृहस्पतिवार को लोकसभा उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा नेता आजम खां के उन पर जुल्म किए जाने के बयानों पर कहा कि हो सकता है कोई क्रांति करके जेल गए होंगे, कभी करप्शन की क्रांति भी होती है। नकवी ने महाराष्ट्र सरकार को भी डमी कार और डायलिसिस सरकार बताया।
विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए लोकसभा उपचुनाव के परिणामों को लेकर कहा कि हमने परीक्षा की पूरी तैयारी की है और जनता परीक्षक है। भाजपा का सुशासन, समावेशी विकास व सबकी सुरक्षा का संकल्प है उसको देखकर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सपा प्रत्याशी से मुकाबले पर कहा कि यहां पर वोट नरेंद्र मोदी के विकास और योगी आदित्यनाथ के विश्वास के प्रति समर्पित जनता करने जा रही है। इसके लिए कौन व्यक्ति जेल में था कौन व्यक्ति रेल में था, ये मायने नहीं रखता। आजम खां के खुद को टाइगर कहने वाले बयान पर कहा कि हो सकता है किसी पिंजड़े से आए हों, कोई क्रांति करके जेल गए हों कभी करप्शन की क्रांति भी होती है। आजम खां के उन पर जुल्म होने के बयान पर कहा कि किसने जुल्म किया, किसने जुर्म किया इस पर तो कानून अपना काम कर रहा है, इसमें हम क्या कर सकते हैं। आजमगढ़ और रामपुर को सपा का गढ़ माने जाने पर कहा कि दोनों जगह भाजपा जीतेगी। उपचुनाव के 2024 के लोकसभा चुनाव पर प्रभाव पर कहा कि भारत चुनाव का देश है। हर माह कभी विधानसभा, कभी लोकसभा, कभी पंचायत या कभी स्थानीय निकाय के चुनाव होते रहते हैं। ऐसे में किसी चुनाव का दूसरे चुनाव पर असर पड़ेगा ये नहीं कहा जा सकता। महाराष्ट्र सरकार पर चल रहे संकट पर कहा कि डमी कार और डायलिसिस की सरकार कितने दिन चल सकती है। महाराष्ट्र में डमी कार और डायलिसिस सरकार का जुगाड़ चल रहा था। जुगाड़ से आप सरकार बना तो सकते हैं, चला नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed