{"_id":"6259c1681adb66008d1563de","slug":"bjp-leader-nakvi-told-rampur-news-mbd424873870","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन के लिए भी हो सकेगा सद्भाव मंडप का प्रयोग : नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन के लिए भी हो सकेगा सद्भाव मंडप का प्रयोग : नकवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि रामपुर में देश का सबसे नायाब और आधुनिक सुविधाओं से युक्त सद्भाव मंडप का निर्माण हो रहा है। यहां स्थानीय हस्तशिल्पियों से लोग रूबरू हो सकेंगे। कलाकारों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। सद्भाव मंडप का उपयोग आपदा प्रबंधन के लिए भी किया जाएगा।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पनवड़िया में निर्माणाधीन सद्भाव मंडप का निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्डिंग के मॉडल को देखकर जायजा लिया और अफसरों से जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान में आपदा का दौर चल रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में सद्भाव मंडप का उपयोग आपदा प्रबंधन के लिए भी किया जाएगा। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों के रुकने का भी इंतजाम है। सद्भाव मंडप में विभिन्न समुदायों एवं संप्रदायों के लोगों के विवाह समारोह या सार्वजनिक कार्यक्रम हो सकेंगे। इसके अलावा यहां स्थानीय हस्तशिल्पियों को भी काम मिलेगा, जिससे कारीगरों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के प्रथम तीन माह तक यह काम पूरा हो जाएगा। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक हजार रुपये का दान भी दिया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारियों समेत सीडीओ गजल भारद्वाज मौजूद रहे।