फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader nakvi told

आपदा प्रबंधन के लिए भी हो सकेगा सद्भाव मंडप का प्रयोग : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
bjp leader nakvi told
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि रामपुर में देश का सबसे नायाब और आधुनिक सुविधाओं से युक्त सद्भाव मंडप का निर्माण हो रहा है। यहां स्थानीय हस्तशिल्पियों से लोग रूबरू हो सकेंगे। कलाकारों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। सद्भाव मंडप का उपयोग आपदा प्रबंधन के लिए भी किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पनवड़िया में निर्माणाधीन सद्भाव मंडप का निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्डिंग के मॉडल को देखकर जायजा लिया और अफसरों से जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान में आपदा का दौर चल रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में सद्भाव मंडप का उपयोग आपदा प्रबंधन के लिए भी किया जाएगा। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों के रुकने का भी इंतजाम है। सद्भाव मंडप में विभिन्न समुदायों एवं संप्रदायों के लोगों के विवाह समारोह या सार्वजनिक कार्यक्रम हो सकेंगे। इसके अलावा यहां स्थानीय हस्तशिल्पियों को भी काम मिलेगा, जिससे कारीगरों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के प्रथम तीन माह तक यह काम पूरा हो जाएगा। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक हजार रुपये का दान भी दिया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारियों समेत सीडीओ गजल भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed