फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader nakvi told

किसान और ग्रामीण न हों परेशान, सरकार करेगी मदद : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
bjp leader nakvi told
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं राज्यसभा में उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को भी बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बात कर उनका दर्द बांटा। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का भी वितरण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी ग्रामीण को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए लगातार भ्रमण करते रहें और हर जरूरतमंद की मदद की जाए। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे परेशान न हों, उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता के साथ जनपद के बाढ़ प्रभावित खौद एवं हकीमगंज क्षेत्र का भ्रमण करने के लिए निकले। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
विज्ञापन

नकवी ने बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित राहत सामग्री वितरित की। आमजन से मुलाकात के दौरान बाढ़ के कारण होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत के दौरान कहा कि जनपद में बाढ़ के कारण फसल का नुकसान हुआ है और कई घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के कारण हुए इस नुकसान का सरकार के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा आकलन कराया जा रहा है और नुकसान की भरपाई मुआवजे के तौर पर कराई जाएगी। लिहाजा, ग्रामीण चिंतित न हों। सरकार उनके साथ है और पूरी मदद करेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर मनीष मीणा, तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed