{"_id":"60ba5f168ebc3e3969442560","slug":"bjp-leader-nakvi-told-rampur-news-mbd391137685","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकवी: वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम भय का भौकाल खड़ा करने वालों से रहना होगा सावधान:नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकवी: वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम भय का भौकाल खड़ा करने वालों से रहना होगा सावधान:नकवी
विज्ञापन
रामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमरौआ स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ करते केंद्?
- फोटो : RAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम और भय का भौकाल खड़ा करने वाले, लोगों की सेहत-सलामती के ही नहीं बल्कि देश के भी दुश्मन हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि जनता में भरोसा पैदा करने के बजाय, कुछ राजनैतिक दल भ्रम फैला रहे हैं।
दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रामपुर पहुंचे नकवी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने चमरौआ पीएचसी पर 18 वर्ष से अधिक के आयु वालों के लिए चल रहे वैक्सीनेशन का निरीक्षण भी किया। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना की रोकथाम एवं कोरोना से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए युद्धस्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
नकवी ने कहा कि कुछ राजनैतिक दल राष्ट्रीय आपदा में भी राजनीतिक अवसर की तलाश कर रहे हैं। ये लोग संकट के समाधान का हिस्सा बनने की बजाय सियासी व्यवधान का किस्सा गढ़ने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार, संकट के समाधान के लिए बिना रुके-बिना थके काम कर रही है। आज देश में लगभग 2500 से ज्यादा कोरोना टेस्टिंग लैब हैं। इनमें लगभग 35 करोड़ से ज्यादा लोगों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। औसतन 20 लाख से ज्यादा लोगों के प्रतिदिन टेस्ट हो रहे हैं। आज देश में निर्मित दो कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हैं। अभी तक 22 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक वर्ष के अंदर ही भारत कोरोना टेस्टिंग किट, डेडिकेटेड कोरोना अस्पताल, डेडिकेटेड कोरोना हेल्थ सेंटर, आइसोलेशन बेड, आईसीयू बेड, एन-95 मास्क का उत्पादन, पीपीई किट का निर्माण, मेडिकल ऑक्सीजन, वेंटीलेटर का उत्पादन आदि आत्मनिर्भर हो गया है। नकवी ने कहा कि जान है तो जहान है, के संकल्प के साथ केंद्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने इस चुनौतीपूर्ण वक्त में काम किया है। सरकार और समाज के संकल्प से आज भारत आपदा से बाहर निकल रहा है।