फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader nakvi told

अमन को अफवाहों से अगवा करने की कोशिश कर रहा है विपक्ष: नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
bjp leader nakvi told
रामपुर। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि देश के मुसलमानों को विपक्ष के बहकावे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि वह झूठमेव जयते के सिद्धांत के साथ अमन को अफवाहों से अगवा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून मुस्लिम विरोधी नहीं है, यह नागरिकता लेने नहीं, बल्कि देने के लिए है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सोमवार को शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। नकवी ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पार्टी की महासंपर्क अभियान में भाग लिया था। अभियान के तहत धमोरा गांव में जाकर लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी थी। सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पूर्व उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों को यह अवगत कराना चाहिए कि सीएए से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर कोई सवाल नहीं खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि जनतंत्र से परास्त लोग गुंडातंत्र के जरिए देश के सौहार्द और विश्वास के माहौल को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहे हैं। हमें जनतंत्र और सौहार्द की ताकत से इसे परास्त करना होगा। लोगों को विपक्ष की साजिश से अवगत करना होगा। झूठ के झांसे से सच के सांचे पर हमला करने की कोशिश हो रही है। झूठ के पैर नहीं होते, वह औधे मुंह गिरता है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, मोहन लाल सैनी, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद, ख्याली राम लोधी, कपिल आर्या, राजीव मांगलिक, अवधेश शर्मा और अशोक विश्नोई समेत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed