{"_id":"58f668f34f1c1b1774472aa5","slug":"bjp-leader-nakvi-told-00","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव पर नकवी ने किए सवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव पर नकवी ने किए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के विकास भवन में अधिकारियो की बैठक लेते केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रस्ताव पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ही सवालिया निशान लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि भेजे गए प्रस्ताव में तमाम कमियां हैं,जिसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने अफसरों से यह भी कहा कि अफसर अपनी मानसिकता बदलकर शासन की मंशा के अनुरूप बिना किसी दवाब के काम करें। उन्होंने बिलासपुर चीनी मिल को अपग्रेड करने का प्रस्ताव भी भेजने के भी निर्देश दिए। साफ कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अफसरों को काम करना ही होगा।
विकास भवन के सभागार में मंगलवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के संग बैठक की। श्री नकवी ने अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को निर्देश देते हुए कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा अलग से बैठक कर योजनाओं को समय से पूरा करायें। उन्होंने कहा कि बिलासपुर चीनी मिल को अपग्रेड करने के लिए जिलाधिकारी केे माध्यम से शासन को शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाय तथा बकाया किसानों का भुगतान सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने बारी-बारी सभी अधिकारियों से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
विज्ञापन
कहा कि किसानों एवं आमजनता के हितों को ध्यान में रखते हुए खराब ट्रांसफार्मर प्रत्येक दशा में 48 घंटे के अंदर बदल दिये जायें। श्री नकवी ने कहा कि जनपद में कौशल विकास योजना के तहत भव्य प्रशिक्षण केन्द्र मई तक खोला जायेगा उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जो प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया हैं वह नकाफी है इसमें सुधार किये जाने की आवश्यकता हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी से सम्बन्धित कार्ययोजना का पुन: परीक्षण कराकर प्रस्ताव प्रदेश सरकार के माध्यम से उपलब्ध करायें। औलख ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों का आमजन तक प्रचार-प्रसार करते हुए समाज के अन्तिम व्यक्ति को लाभान्वित करें ताकि उत्तर प्रदेश एक उत्तम, सम्पन्न एवं समृृद्ध प्रदेश बन सके।
विज्ञापन