फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader aulakh told

योगी ने प्रदेश को बनाया है भय और अपराध मुक्त:औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bjp leader aulakh told
रामपुर। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को भय और अपराध मुक्त शासन व्यवस्था प्रदान की है। कहा कि मुख्यमंत्री ने लोकसभा के उप चुनाव में रामपुर के लोगों से घनश्याम सिंह लोधी को जिताने की अपील की थी और कहा था कि मैं आप लोगों का धन्यवाद देने जरूर आऊंगा। जिले के मतदाताओं ने लोधी को सांसद बना कर भेजा। सीएम अपने वादे को पूरा करने रामपुर आ रहे हैं।
विज्ञापन

औलख शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर मुख्यमंत्री के रामपुर दौरे की तैयारियों से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री हर संभव प्रयास कर रह हैं। उनके संज्ञान में रामपुर से संबंधित जो मामला लाया जाता है उस पर वो तत्काल निर्णय लेते हैं। पैक्सफेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के लिए इतना कुछ किया है कि उसका वर्णन किया नहीं किया सकता है। विश्वव्यापी कोरोना महामारी जब अपने चरम पर थी और लॉकडाउन लगा तो भी प्रदेश में एक व्यक्ति भी भूखा नहीं सोया। निरंतर राशन की व्यवस्था की गई स्वास्थ्य सुविधाओं को तुरंत बढ़ाया गया। महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान की रक्षा के लिए महिला थानों की स्थापना की गई। एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने का काम किया। विभिन्न विभागों में ऑनलाइन व्यवस्थाएं लागू की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने जिले के पदाधिकारियों को सीएम के कार्यक्रम का दायित्व सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद गंगवार, देवकरण गंगवार, हरिओम मौर्य, राकेश मिश्रा, सुभाष भटनागर, सुरेश गंगवार, मोहन सैनी, कपिल आर्य, आकाश सक्सेना, यूसुफ अली, जागेश्वर दयाल दीक्षित, दीक्षा गंगवार, राजीव मांगलिक, रविंद्र सिंह, सतनाम सिंह, हरीश गंगवार, कुलवंत औलख, अर्चना गंगवार, मोहित सैनी, अनुज सक्सेना, मोहन लोधी, राजकुमार चौहान, भारत भूषण गुप्ता, लक्ष्मी सैनी, महेश मौर्य, चित्रक मित्तल, पंकज लोधी, प्रदीप गुप्ता, सुरेश बाबू गुप्ता व केपी सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री अशोक विश्नोई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed